मलिंगा की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में वापसी
इस श्रृंखला के लिए स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। मुरली ने इस श्रृंखला के पहले टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है।
मलिंगा ढाई वर्ष के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ गॉल में ही वर्ष 2007 में खेला था। घुटने में चोट के कारण वह इसके बाद नौ महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए थे।
इस श्रृंखला के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में स्पिनर असंथा मेंडिस को शामिल नहीं किया गया है। मेंडिस ने दो वर्ष पहले खेली गई टेस्ट श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ दी थी।
श्रीलंकाई टीम में लाहिरू थिरिमान्ना के रूप में एक नया चेहरा शामिल किया गया है जबकि तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो भी टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं। फर्नाडो एक वर्ष के बाद टीम में लौटे हैं।
टीम इस प्रकार है : कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान, थरंगा पारानाविताना, माहेला जयवर्धने, थिलन समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, प्रसन्ना जयवर्धने, रंगना हेराथ, लसिथ मलिंगा, दिलहारा फर्नाडो, धम्मिका प्रसाद, सूरज रांडीव, थिलिना कैन्डैम्बी, चनाका वेलेगेदारा और लाहिरू थिरिमान्ना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications