भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा है कि मुनाफ को त्रिकोणीय श्रृंखला में अपना पहला मैच बुरी तरह हार चुकी टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए भेजा जा रहा है।
बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन ने कहा, "मुनाफ अतिरिक्त सदस्य के तौर पर टीम में शामिल किए जाएंगे। वह शुक्रवार को दाम्बुला पहुंच जाएंगे।"
मुनाफ को श्रीलंका भेजने का फैसला पहले मैच में भारत की शर्मनाक हार के बाद किया गया है। भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 200 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उसका दूसरा मुकाबला श्रीलंका के साथ 16 अगस्त को है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।