Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : यूरोपीयन चैम्पियन स्पेन के सिर विश्व चैम्पियन का ताज (राउंडअप)

स्पेन ने पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया है जबकि हॉलैंड की टीम के हाथ से तीसरी बार विश्व चैम्पियन बनने का मौका निकल गया। पहली बार किसी यूरोपीय देश से बाहर दो यूरोपीय देशों के बीच खेले गए इस मैच के बाद विश्व फुटबाल को आठवां चैम्पियन मिला। यह दूसरा मौका है जब किसी टीम ने यूरोपीयन चैम्पियन होने के साथ-साथ विश्व कप जीता है। इससे पहले 1974 में जर्मनी ने यह कारनामा किया था।

निर्धारित 90 मिनट में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं थीं। इसके बाद मैच अतिरिक्त समय तक खिंचा। अतिरिक्त समय के पहले हॉफ (शुरुआती 15 मिनट) में भी कोई गोल नहीं हुआ लेकिन दूसरे हॉफ (बाद के 15 मिन ट) में इनिएस्ता ने गोल करने के तीन मौके गंवा चुके चेस्क फेब्रीगास के शानदार पास पर हॉलैंड के गोलकीपर को चौंकाकर अपनी टीम विश्व चैम्पियन बना दिया। इनिएस्ता ने यह गोल मैच के 116वें मिनट में किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इनिएस्ता के गोल और फिर मैच खत्म होने की सीटी बजने के साथ स्पेन के खिलाड़ियों, कोच, सहयोगी स्टाफ और सॉकर सिटी स्टेडियम में मौजूद लाल रंग की पोशाक पहने हजारों प्रशंसकों की खुशी देखने लायक थी। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे जबकि 32 वर्ष बार खिताब जीतने का मौका अपने हाथ से निकलने का गम साफ तौर पर हॉलैंड के खिलाड़ियों के चेहरों पर देखा जा सकता था।

मिडफील्डर अर्जेन रोबेन जिन्होंने इस विश्व कप में दो गोल किए हैं और फाइनल में दो बार अपनी टीम को बढ़त दिलाने का मौका चूके, की आंखें नम हो गई थीं। उनके साथी और इस विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले वेस्ले श्नाइडर उन्हें दिलासा देते नजर आए। हॉलैंड के प्रशंसकों की आंखें भी छलक आईं और सबने स्टेडियम से बाहर जाने की बजाय एक कोने में खड़े होकर इस हार पर अफसोस जताया।

बहरहाल, स्पेन का नाम इससे पहले खिताब जीतने वाले पांच बार के चैम्पियन ब्राजील, चार बार के चैम्पियन इटली, तीन बार के चैम्पियन जर्मनी, दो बार खिताब जीत चुके उरुग्वे, दो बार के चैम्पियन अर्जेटीना, एक-एक बार खिताब जीत चुकीं इंग्लैंड एवं फ्रांस की टीमों के साथ जुड़ गया है। इन देशों के अलावा चेकोस्लोवाकिया, स्वीडन और हंगरी की टीमें भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं लेकिन उन्हें खिताबी जीत नहीं मिली।

'ला रोजा' नाम से मशहूर स्पेन की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले के 73वें मिनट में सेंट्रल मिडफील्डर कार्ल्स पूयोल द्वारा हेडर के माध्यम से किए गए नायाब गोल की मदद से अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी जर्मनी को 1-0 से पराजित किया था।

सबसे खास बात यह है कि स्पेन की टीम ने ग्रुप स्तर की शुरुआत हार से की थी। उसे पहले मैच में स्विट्जरलैंड के हाथों 0-1 से हार मिली थी जबकि उसने अपने दूसरे मैच में होंडुरास को 2-0 से और तीसरे मैच में चिली को 2-1 से पराजित किया था।

स्पेन की टीम ने डेविड विला के शानदार गोल की मदद से जहां नॉकआउट दौर में पुर्तगाल को 1-0 से पराजित किया था वहीं क्वार्टर फाइनल में उसने पराग्वे को भी इसी अंतर से हराया था। इस मैच में भी विला ही स्पेन के हीरो रहे थे।

दूसरी ओर, 32 वर्ष के बाद फाइनल में जगह बनाने वाली 'द ऑरेंजी' नाम से मशहूर हॉलैंड की टीम ग्रुप स्तर में अजेय रही थी। वर्ष 1988 में यूरोपीयन चैम्पियनशिप जीतने वाली हॉलैंड की टीम टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची। यही नहीं, इस मैच से पहले वह लगातार 25 मैचों से अजेय थी।

नौवीं बार विश्व कप में हिस्सा ले रही हॉलैंड की टीम पहली बार 1974 और दूसरी बार 1978 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन बहुत कम अंतर से खिताबी जीत से चूक गई थी। रविवार को स्पेन ने एक बार फिर उससे चैम्पियन बनने का मौका छीन लिया।

1998 में फ्रांस में खेले गए विश्व कप में चौथा स्थान हासिल करने वाली इस टीम ने ग्रुप स्तर में अपने पहले मैच में डेनमार्क को 2-0 से, जापान को 1-0 से और कैमरून को 2-1 से पराजित किया था। अंतिम-16 दौर में उसने स्लोवाकिया को 2-1 से पराजित किया और फिर इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में पांच बार के चैम्पियन ब्राजील को 2-1 से हराया था।

आंकड़े स्पेन के साथ नहीं थे लेकिन सटीक भविष्यवाणी करके विख्यात हो चुके पॉल ऑक्टोपस बाबा ने स्पेन को खिताबी मुकाबले का विजेता घोषित कर दिया था। आंकड़ों के मुताबिक अब तक उस टीम ने कभी खिताब नहीं जीता है, जिसने विश्व कप की शुरुआत हार के साथ की हो। नहीं भूलना चाहिए कि स्पेन ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 0-1 से हार से अपने अभियान की शुरुआत की थी।

स्पेन को यह बात निराश कर सकती थी लेकिन पॉल बाबा की भविष्यवाणी से उसके लिए खिताबी जीत की आशा बनी रही। मीडिया के हुजूम के बीच पॉल ने शुक्रवार को ही इस बात का खुलासा कर दिया था कि स्पेन को हॉलैंड पर जीत मिलेगी। पॉल ने स्पेन और जर्मनी के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+