Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नवदीप सैनी के टीम इंडिया में चयन होने पर गंभीर ने बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर साधा निशाना

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में नवदीप सैनी को शामिल किए जाने के बाद गौतम गंभीर ने पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी और पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतन चौहान पर निशाना साधा है। नवदीप के दिल्ली रणजी टीम में चयन को लेकर DDCA के कुछ अधिकारियों ने विरोध किया था, तब गंभीर ने इस युवा पेसर का साथ दिया और अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। नवदीप सैनी को मोहम्मद शमी के फिट ना होने के कारण भारतीय टीम में स्थान मिला है।

अब गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'डीडीसीए के सदस्यों बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान के प्रति मेरी 'संवेदनाएं, भारतीय टीम में 'बाहरी' नवदीप सैनी को शामिल किया गया है। मुझे बताया गया है कि काले आर्मबैण्ड (हाथ पर बांधने वाले पट्टे) बेंगलुरु में 225 रुपये में मिल रहे हैं। सर, ध्यान रखिए कि नवदीप पहले भारतीय है और फिर बाद में स्थानीय।'

क्या है पुराना मामला?
आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने दिसंबर 2013 में रोशनआरा मैदान पर नवदीप सैनी को दिल्ली की रणजी टीम में शामिल करने के लिए चेतन चौहान से तीखी बहस की थी। उनका कहना था कि सैनी में भारत के लिए खेलने का माद्दा है और सीनियर क्रिकेटर होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वह उसकी मदद करें। तब बिशन सिंह बेदी ने नवदीप सैनी के दिल्ली की बजाए हरियाणा का होने के नाते बाहरी खिलाड़ी कहकर उनके चयन का विरोध किया था। इसके बाद हुई बैठक में भी बात नहीं बनी। गौतम गंभीर अपनी बात पर अडिग थे कि वह कप्तान के नाते इस गेंदबाज को अपनी टीम में लेना चाहते हैं। आखिरकार कप्तान की चली और नवदीप को दिल्ली की टीम में चुन लिया गया।

Story first published: Wednesday, June 13, 2018, 15:56 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+