Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन और कोहली में बेस्ट कौन? माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने दिया शानदार जवाब

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और अब विराट कोहली ऐसे नाम हैं जिनके बीच तुलना होती रहती है। जब सचिन खेलते हैं तो अक्सर गावस्कर के साथ उनकी तुलना की जाती थी और ऐसा माना जाता था कि सचिन की विदाई के बाद भारत में शायद ही कोई ऐसा बल्लेबाज आएगा जो तेंदुलकर के कद को चुनौती देने की क्षमता रखेगा।

लेकिन कोहली ने ना केवल सचिन युग के बाद बल्लेबाजों की दुनिया में अपना वर्चस्व हासिल किया बल्कि आज वे सचिन के समकक्ष खिलाड़ी माने जाते हैं। जितनी तेजी से इस समय क्रिकेट हो रहा है उसको देखते हुए किसी खिलाड़ी के पास अपने आंकड़ों को शानदार बनाए रखने की चुनौती हमेशा रहती है लेकिन कोहली ने यह काम भी बखूबी किया।

सचिन और कोहली में कौन सर्वश्रेष्ठ है?

सचिन और कोहली में कौन सर्वश्रेष्ठ है?

अब सवाल यह है कि सचिन और कोहली में कौन सर्वश्रेष्ठ है? इसका जवाब देने में किसी भी लीजेंड स्तर के खिलाड़ी के भी पसीने छूट सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों का समय अलग था लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने इसका एक जवाब देने की कोशिश की है। अन्य भारतीयों की तरह से नडेला को भी क्रिकेट पसंद हैं। हालांकि, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से किसी एक को चुनने के लिए कहें, तो वह भी खेल गए लेकिन उसके बाद जो कहा वह शानदार था।

नडेला के जवाब ने जीता दिल-

नडेला के जवाब ने जीता दिल-

एक चैट के दौरान, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी ने नडेला से कोहली और तेंदुलकर के बीच चयन करने के लिए कहा।

इस पर नडेला ने जवाब दिया-

"यह धर्मों को चुनने जैसा है। मैं बीते कल में जाकर कहूं तो सचिन, और आज के समय में विराट", नडेला ने इस तरह से एक शानदार जवाब देकर प्रशंसको का दिल जीत लिया।

3 दिग्गज जो वर्ल्ड XI के खिलाफ कोहली के बिना संभाल सकते हैं एशिया XI की कमान

नडेला के जीवन में क्रिकेट का रोल-

नडेला के जीवन में क्रिकेट का रोल-

नडेला का क्रिकेट के प्रति प्यार जगजाहिर है। अपनी पुस्तक 'हिट रिफ्रेश' में, उन्होंने बताया है कि इस खेल ने उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को कैसे प्रभावित किया।

"मैं चाहे जहां भी रहूँ, यह खूबसूरत खेल हमेशा मेरे दिमाग में है। नडेला ने अपनी पुस्तक में खुशी, यादों, जटिलताओं और उतार-चढ़ाव की असीम संभावनाओं को लिखा है।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला था कि किस तरह क्रिकेट ने उनमें विभिन्न विशेषताओं का समावेश किया है, टीम वर्क से लेकर जोश के साथ कंपीट करने तक।

अनिल कुंबले के साथ मीटिंग-

अनिल कुंबले के साथ मीटिंग-

माहेश्वरी के साथ बातचीत के दौरान, नडेला ने अनिल कुंबले के साथ अपनी मीटिंग की बात की, जिनके पास एक स्टार्टअप है, स्पेकटाकॉम टेक्नोलॉजीज।

इसमें सेंसर को बल्ले में फिट करने के साथ, गुणवत्ता, स्विंग और पॉवर के संदर्भ में डेटा को वास्तविक समय में एकत्र किया जाता है। इन डेटा का इस्तेमाल खिलाड़ियों, कोचों आदि द्वारा किया जा सकता है ताकि प्रदर्शन को बढ़ाया जा सके।

नडेला ने कहा, "उन्होंने मुझे गेंद लेने और छक्का मारने दिया, मुझे जीवन में एक बार ऐसा करने का मौका मिला, मेरा सपना पूरा हुआ।"

पसंदीदा विषय पर लोगों को किया हैरान-

पसंदीदा विषय पर लोगों को किया हैरान-

स्कूल में अपने पसंदीदा विषय के बारे में पूछे जाने पर, नडेला ने लोगों को आश्चर्यचकित किया जब उन्होंने कहा, "इतिहास"। उन्होंने कोडिंग की तुलना कविता से भी की।

"मुझे हमेशा लगता है कि कोडिंग कविता की तरह है, यह सिर्फ कॉम्पैक्ट अभिव्यक्ति है। इसलिए मुझे लगता है कि कोडिंग आपको उदार कलाओं के साथ-साथ विज्ञान में, वास्तव में एक अंतर बनाने के लिए प्रेरित कर सकती है, "उन्होंने कहा।

इसी बीच 52 वर्षीय नडेला ने कहा कि वह उन सभी पुस्तकों को पढ़ना चाहते हैं जो उन्होंने खरीदी हैं।

Story first published: Thursday, February 27, 2020, 7:39 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+