IPL 2018: धोनी ने बताई राज की बात, इसलिए बना रहे हैं ढेरों रन
पुणे: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2018 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं। हाल के वर्षों में धोनी की बल्लेबाजी में वो धार नहीं दिखाई दे रही थी लेकिन इस सीज़न में धोनी ने गजब की बल्लेबाजी की है कई मैच अपने दम पर उन्होंने चेन्नई की टीम को जिताए हैं। धोनी ने इस आईपीएल में गेंदबाजों की जमकर खबर ली है और मैदान के चारों ओर रन बटोरे हैं। इस राज का खुलासा भी धोनी ने खुद किया।
राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद धोनी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि IPL 2018 में उनकी दमदार बल्लेबाज़ी के पीछे आख़िर राज क्या है?

ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करना चाहते थे माही
महेंद्र सिंह धोनी ने कोच फ्लेमिंग से इस सीज़न के शुरू होने से पहले एक बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वो ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं। धोनी ने कहा था कि वो जमकर बल्लेबाजी करना चाहते हैं और इसका अच्छा रिटर्न टीम को भी दे सकते हैं। धोनी ने इस आईपीएल में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी की है और अपनी आतिशी पारी के दम पर उन्होंने चेन्नई को कई मैचों में जीत दिलाई है।

धोनी ने बनाए हैं 413 रन
बता दें कि आईपीएल 2018 के अबतक खेले गए 12 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी ने 103.25 की औसत से 413 रन बनाए हैं, जिनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। जबकि बल्लेबाजी के दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 162.59 रहा है। पारी के अंतिम ओवरों में धोनी ने खूब रन बटोरे हैं।

सीएसके ने प्लेऑफ में बनाई जगह
सीएसके ने अबतक सभी आईपीएल संस्करणों में प्लेऑफ में जगह बनाई है और ऐसा करने वाली ये एक मात्र टीम बन गई है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने छह बार फाइनल में जगह बनाई है और दो बार विजेता बनी है। चेन्नई ने 2010 और 2011 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था जबकि 2008, 2012, 2013 और 2015 में वह उपविजेता रही थी। सीएसके की टीम 2009 और 2014 में भी प्लेऑफ तक पहुंची थी लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
