VIDEO: लुंगी ने कुछ इस तरह किया अश्विन को आउट, धोनी भी रह गए हैरान
नई दिल्ली। आईपीएल 11 सीरीज के मुकाबले में अब यह स्थिति बिल्कुल साफ हो गई हो गई है की कौन सी टीम अब प्लेऑफ के लिए खेलेंगी। रविवार को 4 टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबले के बाद अब यह बिल्कुल साफ हो चुका है। रविवार को पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मुंबई को हराकर उनके लिए प्लेऑफ की संभावनाओं के हर रास्ते बंद कर दिए हैं, वहीं चेन्नई सुपरकिंग जो पहले से ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुका है उसने पंजाब को करारी शिकस्त देकर इस सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गौरतलब हो की इस रोमांचक मुकाबले में पहले टॉस जीतकर धोनी ने गेंदबाजी का फैसला किया जवाब में पंजाब की टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही और पूरी टीम 20 ओवर से पहले ही आल आउट हो गई। पंजाब की टीम ने 16 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि करुण नायर के अर्धशतक की बदौलत किसी तरह टीम ने 153 रन का लक्ष्य चेन्नई को दिया था। इस मुकाबले में पंजाब की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक बड़े अंतर से जीत की दरकार थी। पंजाब का कोई भी बल्लेबाज करुण नायर के अलावा शानदार प्रदर्शन नहीं कर सका और पूरी टीम आलआउट हो गई। दरअसल इस मैच में एक ऐसा भी दृश्य आया जब धोनी खुद कंफ्यूज हो गए लेकिन गेंदबाज के कहने पर रिब्यू लिया और पंजाब के कप्तान बिना खाता खोले ही डगआउट वापस चले गए।
M56: CSK vs KXIP – Ravichandran Ashwin Wicket https://t.co/8ziYaVWVc8 via @ipl
— Sports Freak (@SPOVDO) May 20, 2018
जब अश्विन हुए आउटः इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी ने धारदार गेंदबाजी कर पंजाब की कमर तोड़ दी और 4 ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और केवल 10 रन ही खर्च किए। केएल राहुल और क्रिस गेल का भी विकेट लुंगी ने ही झटका था। हालांकि मजेदार तब हुआ जब उन्होंने कप्तान अश्विन का विकेट झटका। दरअसल अश्विन बल्लेबाजी करने आए ही थे और लुंगी की गेंद को धोनी ने अपने दस्तानों में समां लिया। इसके बाद लुंगी ने अपील की पर धोनी ने कहा मैने सुना ही नहीं पर लुंगी को भरोसा था इसलिए धोनी ने रीब्यू का इस्तेमाल किया और अश्विन आउट हो गए, गेंद उनके बल्ले से लगी थी। गौरतलब हो की इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई की टीम ने शानदार 5 विकेट से जीत दर्ज की और पंजाब को इस सीरीज से बाहर का रास्ता दिखाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
