रज्जाक ने टेस्ट से संन्यास की अटकलों को खारिज किया
कराची, 22 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में खेलते रहना चाहते हैं।
टेस्ट से अपने संभावित संन्यास की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रज्जाक ने संवाददाताओं से कहा, "टेस्ट क्रिकेट से अवकाश लेने का मेरा कोई इरादा नहीं है और मैं टेस्ट में भी देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं।"
वर्ष 2006 के बाद से एक भी टेस्ट नहीं खेलने वाले रज्जाक ने कहा कि वह आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए उपलब्ध हैं जहां पाकिस्तान मेजबान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी20 और एकदिवसीय मैच के अलावा टेस्ट भी खेलेगा।
जून से शुरू होने वाले इंग्लैंड के तीन माह के दौरे में पाकिस्तान आस्ट्रेलिया के साथ दो टेस्ट और मेजबान देश के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलेगा।
अब तक 46 टेस्ट खेल चुके रज्जाक ने कहा कि इंग्लैंड दौरे में टीम को अनुभवी खिलाड़ियों की आवश्यकता होगी।
रज्जाक ने कहा कि अन्य स्थितियों के अलावा पाकिस्तान का मुकाबला चैंपियनों से होगा और उनको कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
उन्होंने कहा कि ट्वेंटी20 विश्व कप जीतने से इंग्लैंड का मनोबल ऊंचा है और आस्ट्रेलिया हमेशा प्रतिद्वंद्वी रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications