फ्रेंच ओपेन : सोमदेव का पहला मुकाबला चियुदिनेली से
पेरिस, 22 मई (आईएएनएस)। रविवार से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन अपने पहले मुकाबले में दुनिया के 65वें नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के मार्को चियुदिनेली के सामने होंगे।
दोनों खिलाड़ियों के बीच इससे पहले केवल एक बार मुकाबला हुआ है और इस वर्ष के शुरू में दुबई में सोमदेव ने स्विस खिलाड़ी को मात दी थी।
दोनों ही खिलाड़ी फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लेंगे।
सोमदेव का ग्रैंड स्लैम एकल मुकाबले में दूसरा प्रवेश है। वह अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे थे जहां उनको जर्मनी के फिलीप कोहल्स्च्रेबर के हार का सामना करना पड़ा।
मार्को का ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में सबसे बेहतर प्रदर्शन वर्ष 2006 और 2009 में रहा जब वह अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे थे।
सोमदेव की वरीयता 109वीं है और पिछले 13 वर्षो में पुरुषों के एकल ड्रा में प्रवेश पाने वाले वह पहले भारतीय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications