लंदन। हॉलैंड की फुटबाल टीम के खिलाड़ी एल्जेरो एलिया और रेयान बाबेल की कारस्तानियों की वजह से टीम के कोच ने ट्विटर व अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट को ऐक्सस करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस रोक के अंतर्गत विश्व कप खत्म होने तक कोई भी हॉलैंड खिलाड़ी इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ऐक्सस नहीं कर सकेगा।
हुआ यूं कि इंटरनेट पर लाइव वीडियो के माध्यम से टीम के खिलाड़ी एल्जेरो एलिया एक अन्य टीम के खिलाड़ी से नस्लीय विवाद में उलझ गए। वहीं दूसरी ओर रेयान ने रेयान बाबेल ट्विटर पर दो घंटे तक लाइव बने रहे। दोनों की शिकायत मिलने पर कोच ने पूरी टीम पर ट्विटर के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया।
हालांकि बाद में एल्जेरो ने अपने कृत्य के लिए माफी भी मांगी, लेकिन कोच ने एक न सुनी। लिहाजा विश्व कप की समाप्ति तक अब हॉलैंड का एक भी खिलाड़ी ट्विटर पर नहीं दिखेगा।