लोगार्ट ने भारत और इंग्लैंड की टीमों को धन्यवाद दिया
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगार्ट ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, "मैंने चेन्नई टेस्ट के बाद भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्डो से संपर्क किया और उन्हें एक शानदार मैच खेलने के लिए धन्यवाद दिया। इस मैच को लेकर कई तरह की आशंकाएं थीं लेकिन हालात के विपरीत दोनों टीमों ने एक यादगार मैच को अंजाम देकर क्रिकेट पर आए संकट को टाल दिया है।"
लोगार्ट के मुताबिक भारतीय टीम निश्चित तौर पर जीत के लिए बधाई की पात्र है लेकिन दुनिया को केविन पीटरसन की टीम का भी धन्यवाद करना चाहिए कि उसने तमाम मुश्किलों के बावजूद भारत आकर यह मैच खेला।
बकौल लोगार्ट, "मैं दोनों टीमों के इस प्रयास से खुश हूं। भारतीय टीम को जीत की बधाई दी जाती है लेकिन साथ ही हमें इंग्लैंड टीम को भी धन्यवाद देना चाहिए कि वह जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारत में खेलने को तैयार हुई। इंग्लैंड के खिलाड़ी इस हार से निराश तो हुए होंगे लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व महसूस करना चाहिए कि वे एक यादगार मैच का हिस्सा बने।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications