Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग विवाद : 'हर नो बॉल पर मिलते थे हजारों पाउंड' (लीड-1)

ब्रिटिश समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने रविवार को एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट को शर्मसार करने वाला खुलासा किया। अखबार ने इस बार हमीद के माध्यम से दावा किया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी ज्यादातर मैचों में फिक्सिंग करते हैं। इसी अखबार ने पिछले दिनों अपने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए मैच फिक्सिंग का खुलासा किया था।

अखबार ने इस बार भी एक वीडियो जारी किया है जिसमें हमीद पाकिस्तानी क्रिकेट के काले चेहरे को बयां करते दिख रहे हैं। इसमें हमीद ने कहा, "वे (आरोपी खिलाड़ी) एक बार पकड़े गए हैं। परंतु वे लोग लगभग हर मैच में फिक्सिंग करते थे। खुदा जानता है कि वे आगे क्या करने वाले थे। मुझे बहुत गुस्सा आता है क्योंकि मैं अपना बेहतरीन खेल दिखा रहा हूं जबकि वे जानबूझकर हार रहे हैं।"

बकौल हमीद, "माजिद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मनमाफिक भुगतान करता था। मेरा मानना है कि उन्हें (पाकिस्तानी खिलाड़ियों) को हर नो बॉल के लिए 20 से 25 हजार पाउंड मिलते थे। खुदा जाने कि इन लोगों के और किस तरह के सौदे होते थे।"

उन्होंने कहा, "मुझे भी 150,000 पाउंड का प्रस्ताव दिया गया था। परंतु मैं मैच फिक्सिंग में शामिल नहीं हुआ। इसी वजह से मुझे दो साल तक टीम से बाहर रहना पड़ा। अब खुदा ने उन लोगों को सजा दी है।"

पाकिस्तान की ओर से अब तक 25 टेस्ट और 56 एकदिवसीय मैच खेल चुके हमीद ने खुलासा किया कि इसी साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट भी पूरी तरह से फिक्स था। उन्होंने कहा, "सिडनी टेस्ट में इन लोगों ने 18 लाख पाउंड बनाए और मैच गवां दिया। मैंने नहीं जानता कि उन्होंने पैसे का बंटवारा कैसे किया।"

दिलचस्प बात यह है कि अखबार के साथ बातचीत में हमीद ने अपने आरोपी कप्तान सलमान बट्ट के प्रति सहानुभूति दिखाई। उन्होंने कहा, "सलमान एक अच्छा लड़का है। मुझे नहीं समझ आ रहा कि उसने पैसे के लिए यह कदम क्यों उठाया।"

उधर, इस पूरे खुलासे के सामने आने के बाद हमीद ने 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' की उस रिपोर्ट को गलत करार दिया है। समाचार चैनल 'जियो टीवी' से बातचीत में हमीद ने कहा, "मैंने 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' या किसी दूसरे अखबार को कोई साक्षात्कार नहीं दिया है। मैं अपने साथियों पर मैच फिक्सिंग का इल्जाम लगाने के बारे में सोच भी नहीं सकता।"

हमीद ने कहा, "मैंने टीम प्रबंधन को बताया है कि अखबार मेरा साक्षात्कार लेने का दावा कर रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैंने किसी को कोई साक्षात्कार नहीं दिया है।"

हाल के फिक्सिंग मामले में पाकिस्तानी टीम के तेज गंदबाजों मोहम्मद आमेर और मोहम्मद आसिफ के अलावा टीम के कप्तान बट्ट भी आरोपी हैं। इन तीनों को अंतर्राष्ट्ररीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) निलंबित कर चुका है और इनके खिलाफ जांच चल रही है। इसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल का भी नाम सामने आया था।

उल्लेखनीय है कि 'द न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' द्वारा ही किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में कथित सटोरिए मजहर माजिद ने इस समाचार पत्र से 150,000 पाउंड लिए और पहचान छुपाकर उससे मिलने वाले पत्र के संवाददाता से वादा किया कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज निर्धारित समय पर लार्ड्स टेस्ट में नो-बॉल फेंकेंगे। बाद में ऐसा ही हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+