PNB SCAM: जानिए अपने ब्रांड एम्बैसडर विराट कोहली को लेकर क्या बोला बैंक
नई दिल्ली। पीएनबी फ्रॉड मामले में बैंक की तरफ से कई मामलों पर सफाई दी गई है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा है कि क्रिकेटर विराट कोहली अभी भी उसके ब्रांड एम्बैसडर हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर चल रही कई अफवाहों पर बैंक ने सफाई दी है। बैंक ने कहा कि लोगों के दिमाग में पीएनबी को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। बैंक ने पैसे निकालने की सीमा और ब्रैंड एंबेसडर विराट कोहली को लेकर भी सफाई दी है।
बैंक ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उसने अपने ग्राहकों पर निकासी की कोई सीमा नहीं लगाई है और बैंकिंग गतिविधियां सामान्य तरीके से चल रही हैं। बयान में कहा गया है, 'विराट कोहली हमारे ब्रांड एम्बैसडर हैं। बैंक ने इन खबरों का खंडन किया कि कोहली उससे नाता तोड़ने जा रहे हैं। यह पूरी तरह गलत है।'
बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया में खबरें आईं थी कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पीएनबी बैंक से नाता तोड़ लिया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। खुद कोहली ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विराट को साल 2016 में पीएनबी का ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

