Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच जिताऊ पारी खेलने वाले जॉस बटलर ने धोनी को नहीं इस खिलाड़ी को बताया दुनिया में बेस्ट

नई दिल्ली। क्रिकेट में किसी भी ओपनर बल्लेबाज के लिए ये बहुत ही अच्छा क्षण होता है की वो अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने आए और टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से वापस जाए। ऐसा मैच में देखने को भी कम ही मिलता है, लेकिन आईपीएल के मुकाबलों में कारनामे होना नई बात नहीं है। हर गेंद पर एक रोमांच पैदा होता है। ऐसा ही एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग और राजस्थान रॉयल्स के बीच। इस मैच में ओपनर बल्लेबाज जॉस बटलर ने अपनी नाबाद 95 रनों की पारी से सभी का दिल जीत लिया। इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को जीत दिलाकर ही मैदान के बाहर का रुख किया। राजस्थान को जीत के लिए अंतिम ओवर में 12 रनों की दरकार थी लेकिन बटलर ने चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज ब्रावो के इस ओवर में 12 रन बनाकर अपनी टीम को मुकाबला जिता दिया।

इस गेंदबाज की तारीफ कीः अंतिम ओवर में 12 रन बनाकर बटलर ने अपनी टीम को जीत दिलाई और इस सीरीज में प्लेऑफ को ल्कर अपने टीम की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। दरअसल धोनी ने अंतिम ओवर में गेंद अपने सबसे खास गेंदबाज ड्वेन ब्रावो को थमाई थी। बटलर ने उनके इस ओवर में एक छक्का जड़कर और बाकी रन दौड़कर बना लिए और इस मुकाबले को जीत लिया। मैच के बाद बटलर ने ब्रावो की तारीफ करते हुए कहा की ब्रावो दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कहा की अगर इस वेस्टइंडियन खिलाड़ी की बात करें तो आईपीएल में शायद ही कोई गेंदबाज उनसे बेहतर हो लेकिन आज भाग्य हमारे साथ था और हमने य़े मुकाबला जीत लिया। 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा की हम अपना बेहतर प्रदर्शन यूं ही जारी रखेंगे। गौरतलब हो की रविवार को राजस्थान की टीम का मुकाबला मुंबई ईंडियंस से होना है। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Story first published: Saturday, May 12, 2018, 13:09 [IST]
Other articles published on May 12, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+