बिग-बैश में क्वींसलैंड के लिए खेलेंगे फ्लिंटॉफ !
फ्लिंटॉफ चोटिल होने के कारण इंग्लैंड की टीम से बाहर हैं। टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके इस हरफनमौला खिलाड़ी ने सुधार कार्यक्रम के बाद टीम में वापसी के लक्ष्य के मद्देनजर टी-20 प्रतियोगिता में खेलने का फैसला किया है।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक फ्लिंटॉफ को इस वर्ष जुलाई में अपने काउंटी क्लब लंकाशायर के लिए भी खेलना है लेकिन उससे पहले वह आस्ट्रेलिया में अपनी फिटनेस और फार्म को आजमाना चाहते हैं।
फ्लिंटॉफ ने कहा है कि वह ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपनी टीम की शानदार सफलता से बहुत प्रसन्न हैं और अब उन्हें इस बात का भी अहसास हो गया है कि टीम में उनकी वापसी पहले जितनी आसान नहीं रह गई है।
फ्लिंटॉफ ने कहा, "मैं वापसी के लिए कृतसंकल्प हूं लेकिन यह काम अब आसान नहीं रह गया है। तीन आस्ट्रेलियाई प्रांतीय टीमों ने मुझसे संपर्क किया है लेकिन संभवत: मैं क्वींसलैंड के लिए खेलूं। बिग-बैश मेरी फिटनेस की असल परीक्षा लेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications