Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : लायंस ने गयाना को 9 विकेट से हराया (राउंडअप)

लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस ने तेज शुरुआत की थी। उसने हालांकि 16 रन के कुल योग पर जोनाथन वाल्डायर के रूप में अपना एकमात्र विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद कप्तान और कैमरन ने दूसरे विकेट के लिए 12.3 ओवरों में नाबाद 133 रन जोड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। लायंस ने यह मैच 15.1 ओवरों में जीत लिया।

पीटरसन ने अपनी 38 गेंदों की कप्तानी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए जबकि कैमरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करते हुए 42 गेंदों पर छह छक्के और पांच चौके जड़े।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट खोकर 148 रन बनाए। इसमें स्टीवन जैकब्स के सर्वाधिक 34 रन शामिल हैं।

गयाना की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसके तीन विकेट 42 रन के कुल योग पर गिर गए लेकिन उसके बाद जैकब्स ने क्रिस्टोफर बार्नवेल के साथ चौथे विकेट के लिए उपयोगी 37 रन जोड़े।

जैकब्स ने 37 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए जबकि बार्नवेल ने 11 रन बनाए। इससे पहले कप्तान रामनरेश सरवन ने 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रनों की तेज पारी खेली थी।

इसके अलावा रोएस्टर क्रेंडन ने 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 और लेनॉक्स क्रश ने 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 19 रन जोड़े। क्रश ने डेर्विन क्रिस्टियन (11) के साथ नौवें विकेट के विकेट के लिए 27 रन जोड़े।

लायंस क्लब की ओर से ओ' रेले ने 27 रन देकर चार विकेट झटके। चैम्पियंस लीग की एक पारी में चार विकेट झटकने वाले वह आठवें गेंदबाज हैं। गयाना के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

उठापटक से भरे मुकाबलों और कई अन्य विविध विशेषताओं ने चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण को खास बना दिया है। वर्ष 2009 में भारत में आयोजित इसका पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।

चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्ट्रेलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+