ट्वेंटी-20 विश्व कप :शुरुआती झटकों से सहमा श्रीलंका (लीड-1)
श्रीलंका ने अपने सबसे सफल बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (0) और जेहान मुबारक (0) के विकेट गंवाए हैं। पहला विकेट शून्य के कुल योग पर गिरा जबकि दूसरा विकेट दो रन के कुल योग पर गिरा।
दिलशान को मोहम्मद आमिर ने शाहजाद हुसैन के हाथों कैच कराया जबकि मुबारक का कैच भी अब्दुर रज्जाक की गेंद पर शाहजाद ने ही लपका।
खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने दो ओवर में दो विकेट पर 12 रन बना लिए थे। सनत जयसूर्या सात रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने चार रन बनाए थे।
पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है जबकि श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया था। पाकिस्तानी टीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
इससे पहले 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टूर्नामेंट के पहले संस्करण में वह खिताबी मुकाबले में भारत से हार गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications