Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुनील गावस्कर ने आज के दिन किया था खास कारनामा, युवाओं को भी दी सलाह

नई दिल्ली। क्रिकेट में रोज नए कीर्तिमान बनते रहते हैं लेकिन आज के दिन यानी की 7 जून को एक खास रिकॉर्ड बना था। दरअसल इस दिन ही दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर ने 43 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे पहले मैच में 174 गेंदों में 20.68 के स्ट्राइक रेट से महज 36 रन की नाबाद पारी खेली थी। गौरतलब हो कि गावस्कर की इस धीमी पारी की वजह से उस मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 202 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। क्रिकेट इतिहास की सबसे धीमी पारियों में शामिल गावस्कर की इस पारी की चर्चा हमेशा होती रहेगी।

हुआ कुछ यूंः
दरअसल क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे पहला मैच 07 जून 1975 को लॉर्ड्स के मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 60 ओवर में 4 विकेट पर 334 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्या का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 60 ओवर में 3 विकेट पर 132 रन ही बना सकी और मैच 202 रन के बड़े अंतर से गंवा बैठी। इस मैच में सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों में 36 नाबाद रन की बेहद धीमी पारी खेली। इसके अलावा गुंडप्पा विश्वनाथ ने 59 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए थे। इस मुकाबले में भारत सिर्फ एक मैच, ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ ही जीत सका और पांचवें स्थान पर रहा। रोचक बात ये है कि जिस दिन गावस्कर ने अपनी धीमी बैटिंग से रिकॉर्ड बनाया उसी दिन ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के ग्लैन टर्नर ने 201 गेंदों पर 171 रन की तूफानी खेली थी।

गावस्कर ने किया ट्वीटः इस दिन को याद करते हुए सुनील गावस्कर ने एक ट्वीट में लिखा कि इस दिन मैं 60 ओवर तक खेलता रहा और केवल 36 रन ही बनाए। ऐसे में मेरा संदेश है युवा बल्लेबाजों को ये मैटर नहीं करता की मुकाबला टेस्ट का है यै वनडे का बल्कि अपना विकेट बचाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

Story first published: Thursday, June 7, 2018, 16:34 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+