Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नो-बॉल की घटना की जांच कराएगा एसएलसी (लीड-1)

एसएलसी ही नहीं रांडीव ने भी इस घटना के लिए सहवाग से माफी मांगी है। खुद सहवाग ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर जारी एक टिप्प्णी में लिखा है कि रांडीव मैच के बाद उनके कमरे में आए और उस घटना के लिए माफी मांगी।

सहवाग ने लिखा, "दोस्तों, रांडीव ने मुझसे माफी मांग ली है।" रांडीव के नो-बॉल पर सहवाग ने छक्का जड़ा था, लेकिन उस छक्के को स्कोर में शामिल नहीं किया गया, क्योंकि नो-बॉल पर मिले एक रन से भारतीय टीम मैच जीत गई थी। इस तरह 99 रनों के स्कोर पर खेल रहे सहवाग अपने करियर का 13वां शतक लगाने से महरूम रह गए थे।

इसे लेकर सहवाग ने नाराजगी जताते हुए रांडीव पर जानबूझकर नो-बॉल फेंकने का आरोप लगाया था। सहवाग ने मैच के बाद कहा था, "ऐसे मौकों पर मैंने रांडीव को अक्सर नो-बॉल फेंकते हुए देखा है। यह क्रिकेट के हित में नहीं है। मैंने देखा था कि उनका पैर पॉपिंग क्रीज की रेखा से काफी आगे था। ऐसा उन्होंने जानबूझकर किया था।"

एसएलसी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। एसएलसी के सचिव निशांत रणातुंगा ने मैच के अगले दिन भारतीय टीम प्रबंधक रंजीब बिस्वाल को बुलाकर इस घटना के लिए खेद जताई और माफी मांगी।

बिस्वाल ने कहा, "रणातुंगा ने मुझे मंगलवार सुबह अपने पास बुलाया और बोर्ड की ओर से घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह घटना खेल भावना के खिलाफ है। भारत और श्रीलंका के रिश्ते काफी अच्छे हैं और यही कारण है कि हमारा माफी मांगने का फर्ज बनता है।"

रणातुंगा ने बताया कि उन्होंने श्रीलंका टीम के प्रबंधक अनुरा तेनेकून को इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। बकौल रणातुंगा, "अनुरा की रिपोर्ट देखने के बाद हम यह निर्णय करेंगे कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई उचित है या नहीं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+