Asia Cup 2018: खलील अहमद ने किया हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ डेब्यू, बने 222वें वनडे खिलाड़ी
नई दिल्ली। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने एशिया कप के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम की जब घोषणा की तो खलील अहमद के एक नाम ने सबको चौंका दिया। पहली बार इस खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ भारत के पहले मैच में खलील अहमद भारत की तरफ से वनडे खेलने वाले 222वां खिलाड़ी बन गए हैं।मैदान पर उनको वनडे कैप दी गई।
राजस्थान के टोंक के रहने वाले 20 वर्षीय खलील ने अब तक 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं।खलील को 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।
Congratulations to young Khaleel Ahmed as he becomes the 222nd player to represent #TeamIndia in ODIs. pic.twitter.com/jXSZhd89qd
— BCCI (@BCCI) September 18, 2018
दिलचस्प बात यह है कि हनुमा विहारी की तरह खलील को तराशने में भी राहुल द्रविड़ का ही हाथ है। खलील के यहां तक पहुंचने में राहुल द्रविड़ ने अहम भूमिका निभाई। राहुल द्रविड़ 2016 अंडर-19 विश्व कप से ही उन पर निगाह रखे हुए हैं।वह हाल में भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे।उन्होंने इंडिया-ए और अंडर-19 टीम में द्रविड़ की निगरानी में अच्छा खेल दिखाया। खलील 2016 में जब दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े तो द्रविड़ इस टीम के मेंटर थे।
खलील की ताकत है लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करना। हालिया मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह 148 की रफ्तार की गेंद भी डाल चुके हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान भी खलील अहमद को भविष्य का स्टार मानते हैं। और बीसीसीआई भविष्य के लिए उनमें अपना लेफ्ट आर्म पेशर देख रहा है।
IND XI: RG Sharma, S Dhawan, A Rayudu, D Karthik, K Jadhav, MS Dhoni, B Kumar, S Thakur, K Ahmed, Y Chahal, K Yadav
— BCCI (@BCCI) September 18, 2018
ये है प्लेंइंग इलेवन:रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), अंबति रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
