Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोंटिंग की छुट्टी, क्लार्क बनाए गए कप्तान

'फॉक्स स्पोर्ट्स' के मुताबिक पोंटिंग के अलावा खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श को भी टीम से हटा दिया गया है। इन दोनों की जगह लेने के लिए दक्षिण आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैलम फग्र्यूसन और पश्चिमी आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एडम वोग्स को बुलाया गया है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चयनकर्ताओं ने कहा है कि मार्श की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है जबकि पोंटिंग को सोची-समझी रणनीति के तहत आराम दिया जा रहा है।

सीए की चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा है कि पोंटिंग को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ खेली वाली महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं के लिहाज से मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट होने के लिए आराम दिया जा रहा है।

बकौल हिल्डिच, "हमने पहले से ही सोच रखा था कि न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली श्रृंखला के दौरान पोंटिंग को आराम देंगे। आने वाले दिन हमारे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हैं और इसके लिए कप्तान का मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रहना बहुत जरूरी है।"

हिल्डिच ने कहा कि मार्श की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हेडिन को पारी की शुरुआत करनी पड़ सकती है। बकौल हिल्डिच, "हमने पहले भी ऐसा किया है और आने वाले दिनों में जरूरत के मुताबिक ऐसा करते रहेंगे। हेडिन से पारी की शुरुआत कराना सुरक्षित रहता है क्योंकि वह गेंद पर बड़ी तेजी से प्रहार करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+