फीफा विश्व कप : न्यूजीलैंड-पराग्वे मध्यांतर तक गोल नहीं कर सकीं (लीड-1)
मध्यांतर तक के खेल के दौरान पराग्वे की टीम हावी रही। इस दौरान उसने 56 फीसदी समय तक गेंद अपने पास रखा। उसने एक मौके पर न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट पर जोरदार हमला किया लेकिन न्यूजीलैंड की टीम एक बार भी ऐसा नहीं कर सकी।
दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला है। पराग्वे की टीम ने दो मुकाबलों से चार अंक जुटाए हैं जबकि न्यूजीलैंड के दो अंक हैं। इस ग्रुप में शामिल मौजूदा चैम्पियन इटली के भी दो अंक हैं। चौथी टीम स्लोवाकिया ने एक अंक जुटाया है।
पराग्वे ने एक मैच जीता है जबकि एक बराबरी पर छूटा है। न्यूजीलैंड के दोनों मैच बराबरी पर छूटे हैं। उसने इटली को बराबरी पर रोका था जबकि स्लोवाकिया के साथ भी उसे ड्रॉ खेलना पड़ा था।
इन दोनों टीमों के बीच इससे पहले एक मुकाबला खेला गया है। 1195 में खेले गए उस दोस्ताना मुकाबले में पराग्वे ने 3-2 के अंतर से मैदान मार लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications