Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी इंडिया चुनाव : परगट को हराकर अध्यक्ष बनीं स्टोक्स (लीड-2)

83 वर्षीया स्टोक्स एचआई की कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा भारतीय महिला हॉकी महासंघ (आईडब्ल्यूएचएफ) की अभी अध्यक्ष हैं। स्टोक्स को 41 मत मिले जबकि चुनाव में हॉकी पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले परगट के हिस्से में 21 मत ही आ सके।

बार-बार टाले जाने के बाद आखिरकार एचआई के चुनाव संपन्न हो गए लेकिन नतीजे सर्वजनिक नहीं किए गए क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है कि इस संबंध में उसके पास लंबित मामले की सुनवाई के बाद ही इसे घोषित किया जाए।

28 जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय और बंबई उच्च न्यायालय द्वारा चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद एचआई ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में एचआई को चुनाव कराने की अनुमति दी थी।

भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) में रहते हुए कद्दावर अध्यक्ष के.पी.एस. गिल के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले खेल प्रशासक नरेंद्र बत्रा को महासचिव चुना गया।

बत्रा पिछले दो वर्षो से हॉकी इंडिया के कार्यकारी महासचिव थे। उन्होंने गुरुवार को आयोजित चुनाव में हॉकी अरुणाचल की गुंजुम हैदर को इस पद के लिए भारी मतों से पराजित किया।

बत्रा को कुल 44 मत प्राप्त हुए जबकि हैदर 18 मत ही हासिल कर सकीं। बत्रा हॉकी जम्मू एवं कश्मीर की नुमाइंदगी कर रहे थे।

संयुक्त सचिव पद के लिए रमेश नाम्बियार का चयन हुआ जबकि हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। मुश्ताक ने हैदर को 45-17 के अंतर से पराजित किया।

नाम्बियार को सर्वसम्मति से एचआई का संयुक्त सचिव चुना गया। वह एचआई में एयर इंडिया स्पोर्ट्स डिवीजन का प्रतिनिधत्व करते हैं।

संयुक्त सचिव पद के लिए नाम्बियार के अलावा हॉकी पांडिचेरी की आशा गुप्ता, हॉकी राजस्थान की शोभा सिंह, हॉकी दिल्ली की सुदर्शन पाठक और हॉकी मिजोरम की जोथान किमी उम्मीदवार थीं।

हार के बाद परगट ने कहा कि वह व्यवस्था के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगे। परगट ने कहा, "मेरी लड़ाई व्यवस्था के खिलाफ है। मैं चुनाव के नतीजों को पूरी खेल भावना के साथ लूंगा। यह लोकतांत्रित व्यवस्था है। मैं देश में हॉकी का स्तर उठने के लिए आगे भी पूरे जोश के साथ काम करता रहूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+