Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2 पदकों से चूकने का मलाल नहीं : नारंग

हैदराबाद। दिल्ली में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में चार स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज गगन नारंग का कहना है कि उन्हें दो और पदक न जीत पाने का बिल्कुल अफसोस नहीं है।हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नारंग ने संवाददाताओं से कहा, "मैं चार स्वर्ण पदक जीतकर खुश हूं। दो और पदक न जीत पाने मलाल मुझे नहीं है।"

नारंग ने कहा, "इतने बड़े खेल आयोजन में चार स्वर्ण पदक जीतना एक सुखद अहसास है। मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में तीन जीते थे और अब दिल्ली में चार पदक हासिल किये।" नारंग ने निशानेबाजी की युगल स्पर्धा में चार स्वर्ण पदक जीते थे। वह दो स्वर्ण जीतने से चूके गए थे। 27 साल के नारंग विश्व में तीसरी वरीयता वाले खिलाड़ी हैं। अब वह एशियाई खेलों और विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं में अपना प्रदर्शन और सुधार सकते हैं।

हैदराबाद लौटने पर नारंग का उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। घर पहुंचते ही नारंग को उनकी मां ने गले से लगा लिया। नारंग इंडियन एयरलाइंस के कर्मचारी भी हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+