1250 में से 124 सदस्यों का दल इंग्लैंड का होगा। इसमें तैराकी और अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी और अधिकारी होंगे।
पापुआ न्यू गिनी के 119 खिलाड़ी गुरुवार को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यही नहीं, सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर आनाकानी करने वाले न्यूजीलैंड के 94 खिलाड़ी भी इसी दिन भारत पहुंच रहे हैं।
आस्ट्रेलिया की हॉकी, टेनिस, स्क्वॉश, कुश्ती और मुक्केबाजी टीमें भी भारत पहुंच रही हैं। आस्ट्रेलियाई दल में कुल 87 खिलाड़ी शामिल होंगे।
इसके अलावा गुरुवार को भारत पहुंचने वाले देशों में कनाडा (79), मारिशस (75), बांग्लादेश (59), वेल्स (42) और मलेशिया (39) शामिल हैं।
3 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों के 7000 खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत करेंगे। इन्हें खेल गांव में ठहराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।