फीफा विश्व कप : एशियाई उम्मीद खत्म, दक्षिण अमेरिका का दबदबा
जोहांसबर्ग, 30 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 से मंगलवार को जापान के बाहर होने के साथ ही एशिया की चुनौती पूरी तरह से खत्म हो गई। परंतु इस विश्व कप में दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का दबदबा बरकरार है।
इस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जिन आठ टीमों ने जगह बनाई है, उनमें से सिर्फ चार टीमें दक्षिण अमेरिका से ही है। ये टीमें ब्राजील, अर्जेटीना, उरुग्वे और पराग्वे हैं। इनके अलावा तीन टीमें स्पेन, जर्मनी और नीदरलैंड यूरोप से हैं।
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आठवीं टीम घाना है। फिलहाल अफ्रीका की उम्मीदें घाना पर ही टिकी हैं। अगर घाना की टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेती है तो कैमरून और सेनेगल के बाद ऐसा करने वाला वह तीसरा अफ्रीकी देश होगा। इस विश्व कप में शिरकत करने वाले दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया पहले ही दौर से बाहर हो गए थे। जापान की टीम मंगलवार को बाहर हो गई।
अब क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला दो जुलाई को ब्राजील और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। दो जुलाई को देर रात दूसरे मुकाबले में उरुग्वे और घाना की टीमें आमने-सामने होंगी। तीन जुलाई को अर्जेटीना और जर्मनी भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दो-दो हाथ करेंगे। इसके साथ ही तीन जुलाई की देर रात स्पेन और पराग्वे के बीच आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications