Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप: फिर ऐन मौके पर फिसड्डी साबित हुआ दक्षिण अफ्रीका (लीड-1)

नाटिंघम(ट्रेंट ब्रिज), 19 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में शानदार फार्म में चल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार फिर किस्मत की बेरुखी और बड़े मुकाबलों में हार के अपने पुराने रिकार्ड के आगे नतमस्तक हो गई। नतीजतन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उसकी हार खिताब जीतने के उसके सारे अरमानों पर पानी फेर गई।

पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान की जीत के नायक रहे हरफनमौला शाहिद अफरीदी। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखाया।

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य मिला था जो उसकी बेहद मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए आसान दिख रहा था। परंतु यही लक्ष्य ग्रीम स्मिथ के धुरंधरों के लिए पहाड़ साबित हुआ और वे इसे छू न सके। पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम 150 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। वह निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से अफरीदी ने दो विकेट चटकाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 149 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अफरीदी ने 34 गेंदों में 51 रनों की अहम पारी खेली। उनके अलावा शोएब मलिक ने 34 और कामरान अकमल ने 23 रन बनाए। अफरीदी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+