For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA WC 2018: ब्राजील की हार पर नेमार ने दिया चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच अब सेमीफाइनल मुकाबले तक जा पहुंचा है। इस खेले गए विश्वकप में अब तक कई सारे रिकॉर्ड और शानदार मुकाबले देखने को मिले। वहीं इस मुकाबले की शुरुआत से पहले जो अटकलें लगाई जा रही थी उससे यह विश्वकप बहुत अलग भी दिखाई दिया। मेसी की टीम अर्जेंटीना हो या सुपरस्टार खिलाड़ी रोनाल्डो की पुर्तगाल सभी इस विश्वकप से बाहर हो चुकी हैं वहीं इस फीफा की चैंपियन ब्राजील जिसने सबसे ज्यादा 5 बार इस विश्वकप में अपनी दावेदारी जताई है वो भी क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हारकर अब इस विश्वकप का हिस्सा नहीं हैं। इस हार के बाद ब्राजील के सुपरस्टार खिलाड़ी नेमार ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। नेमार ने कहा कि ये मेरे करियर का ससबे दुखद पल है।

नेमार ने कुछ यूं दी प्रतिक्रियाः क्वार्टर फाइनल मैच की शुरूआत में ब्राजील के फर्नान्डिन्हो ने आत्मघाती गोल मारकर बेल्जियम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। सके बाद बेल्जियम ने 31वें मैच में केवल डी ब्रयून के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त बना ली थी।हालांकि मुकाबले के अंतिम मिनटो में ब्राजील ने वापसी करने की पूरी कोशिश की और रेनटो अगस्टो ने 76वें मिनट में गोल दागा था। इस हार के बाद नेमार ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि सच कहूं तो ये मेरे करियर का सबसे दुखद वक्त है। दुख इसलिए भी हो रहा है कि क्योंकि मुझे लगता है कि हम इस टूर्नामेंट में आगे तक जा सकते थे लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। बता दें कि ब्राजील ने आखिरी बार विश्व विजेता ट्रॉफी 2002 में उठाई थी।

Story first published: Monday, July 9, 2018, 13:59 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+