For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

कैमरून पर 4-1 से जीत, जमकर हुआ ब्राजीलियन डांस, देखें पिक्स

By Ajay Mohan

ब्राजीलिया। ब्राजील में चल रहे फीफा विश्वकप में फॉरवर्ड ख‍िलाड़ी नेमार ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि पूरी कैमरून की टीम उनके पैरों तले दब गई और उसे 4-1 से करारी श‍िकस्त झेलनी पड़ी।

विश्व कप के ग्रुप-ए के सोमवार को एस्टाडियो नेशनल डे ब्राजीलिया स्टेडियम में खेले गए मैच में ब्राजील ने कैमरून 4-1 से हरा दिया। ब्राजील की इस जीत के साथ स्टेडियम झूम उठा और स्टेडियम के अंदर व बाहर साम्बा डांस की धुन बजने लगी और लोग थ‍िरकने लगे।

इसके साथ ही ब्राजील ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान के साथ अंतिम-16 में जगह बनाई है। अंतिम-16 के नॉकआउट वर्ग में अब ब्राजील ग्रुप-बी के दूसरे स्थान की टीम चिली से भिड़ेगा। ब्राजील की जीत में स्टार खिलाड़ी नेमार ने एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दो गोल किए। नेमार का यह पहला विश्व कप है और वह अब तक कुल चार गोल कर चुके हैं।

मैच से जुड़े मुख्य बिंदु व डांस की तस्वीरों के साथ स्लाइडर में-

नेमार का धुआंधार प्रदर्शन

नेमार का धुआंधार प्रदर्शन

बार्सिलोना क्लब की ओर से खेलने वाले नेमार ने ब्राजील को पहली बढ़त खेल के 17वें मिनट में दिलाई।

नेमार का जादू

नेमार का जादू

नेमार का जादू एक बार फिर दर्शकों ने देखा। खेल के 35वें मिनट में उन्होंने गोल कर ब्राजील को 2-1 की बढ़त दिला दी।

फ्रेड का पहला गोल

फ्रेड का पहला गोल

पिछले दो मैचों में अपने प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे ब्राजील के फ्रेड ने इस बार प्रशंसको को निराश नहीं किया और इस टूर्नामेंट का अपना पहला गोल 49वें मिनट में किया।

अंतिम गोल फर्नानडिन्हो का

अंतिम गोल फर्नानडिन्हो का

खेल के 84वें मिनट में ब्राजील के ही फर्नानडिन्हो ने आखिरी गोल कर ब्राजील को 4-1 की बढ़त दिला दी।

फ्रेड का पहला गोल

फ्रेड का पहला गोल

पिछले दो मैचों में अपने प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे ब्राजील के फ्रेड ने इस बार प्रशंसको को निराश नहीं किया और इस टूर्नामेंट का अपना पहला गोल 49वें मिनट में किया।

अंतिम गोल फर्नानडिन्हो का

अंतिम गोल फर्नानडिन्हो का

खेल के 84वें मिनट में ब्राजील के ही फर्नानडिन्हो ने आखिरी गोल कर ब्राजील को 4-1 की बढ़त दिला दी।

पहले हाफ में कैमरून का आक्रमण

पहले हाफ में कैमरून का आक्रमण

पहले हाफ में कैमरून ने भी कई अच्छे आक्रमण किए और मेजबान टीम को परेशानी में डाला।

चिली से होगी भ‍िड़ंत

चिली से होगी भ‍िड़ंत

ब्राजील अंतिम-16 के मुकाबले में शनिवार को बेलो होरीजोंटे में चिली से भिड़ेगा।

नीदरलैंड अंतिम 16 में

नीदरलैंड अंतिम 16 में

अन्य मैच में नीदरलैंड्स ने चिली को 2-0 से हरा कर ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसके साथ नीदरलैंड्स अंतिम 16 में।

नेमार की गर्लफ्रेंड

नेमार की गर्लफ्रेंड

नेमार को मंगलवार को मैक्सिको के खि‍लाफ खेले गए कड़े मुक़ाबले के बाद जब एक दिन का समय मिला, तो वह सीधे अपनी गर्लफ्रैंड ब्रूना मार्कज़ीन से मिलने रियो डि जेनेरो जा पहुंच गये।

रियो में ही रहती हैं नेमार की गर्लफ्रेंड

रियो में ही रहती हैं नेमार की गर्लफ्रेंड

ब्रूना रियो में ही रहती हैं। नेमार के रियो पहुंचने के बाद यह जोड़ा मंगलवार को सांता टेरेसा के एक लक्ज़री होटल में गया।

हार पर मजाक

हार पर मजाक

पिछले विश्व चैंपियन स्पेन की चिली के ख‍िलाफ हार सोशल नेटवर्क पर उस समय विवादास्पद बन गई, जब मेज़बान ब्राज़ील के लेखकों और कलाकारों ने टीम का मज़ाक उड़ाया।

क्रोएश‍िया का मैच

क्रोएश‍िया का मैच

एक और मैच में क्रोएशिया को हराने वाली मेक्सिको अंतिम-16 में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। मेक्सिको ने क्रोएशिया को 3-1 से मात दी।

 स्टेडियम में फैन्स का जलवा

स्टेडियम में फैन्स का जलवा

ब्राजील में मैच के दौरान स्टेडियम में फैन्स का जलवा देखने को मिला।

स्टेडियम में फैन्स का जलवा

स्टेडियम में फैन्स का जलवा

ब्राजील में मैच के दौरान स्टेडियम में फैन्स का जलवा देखने को मिला।

स्टेडियम में फैन्स का जलवा

स्टेडियम में फैन्स का जलवा

ब्राजील में मैच के दौरान स्टेडियम में फैन्स का जलवा देखने को मिला।

मैच के बाद डांस

मैच के बाद डांस

स्टेडियम के अंदर थ‍िरकने लगीं लड़कियां

मैच के बाहर डांस

मैच के बाहर डांस

स्टेडियम के बाहर फुटबॉल के फैन्स थ‍िरकने लगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+