एशियाड में अपने खर्च से फुटबाल टीम भेजेगा पाक संघ
लाहौर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान फुटबाल संघ (पीएफएफ) के अध्यक्ष फैसल सलेह हयात ने सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए घोषणा की कि पीएफएफ एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान फुटबाल टीम का खर्च वहन करेगा। एशियाई खेल इस वर्ष नवम्बर में चीन में होने हैं।
समाचार पत्र 'द डॉन' के मुताबिक हयात ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "सरकार ने पाकिस्तान हॉकी संघ (पीएचएफ) को कोष मुहैया कराया है लेकिन वह फुटबाल टीम को एशियाई खेलों में भेजने को तैयार नहीं है। हमने फैसला किया है कि फुटबाल टीम चीन जाएगी और इसका खर्च हम वहन करेंगे। हम इस मौके से चूकना नहीं चाहते।"
उन्होंने कहा, "हम हाकी के लिए कोष उपलब्ध कराए जाने के विरोध में नहीं है लेकिन अन्य खेलों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव होना चाहिए।"
हयात ने कहा, "हम अनावश्यक खर्च कम करेंगे और घरेलू कार्यक्रमों में भी कमी लाएंगे ताकि आवश्यक कोष जुटाया जा सके और टीम को हम चीन भेज सकें।"
उन्होंने बताया कि पीएफएफ ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को भी एक पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications