For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA WC 2018: नेमार मैदान में गिरे तो मुफ्त में मिलेगी शराब, ब्राजील में एक बार ने दिया ऑफर


नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच हर मुकाबले के साथ और बढ़ता जा रहा है। सभी टीमों की स्थिति अब साफ होने लगी है कि आखिर कौन सी टीम इस महामुकाबले में कितनी दूरी तय करेगी। ऐसे में करोड़ो दर्शकों के साथ-साथ दुनिया के तमाम कंपनियां और दुकानों ने भी अपने प्रोडक्ट को बेचने का एक नायाब तरीका निकाला है। गौरतलब हो कि अभी फीफा वर्ल्डकप शुरू होने से पहले ही नेमार सहित स्टार खिलाड़ियों के गोल करने पर बच्चों को मुफ्त खाना खिलाने की योजना का भी ऐलान किया गया था जिसका ब्राजील के कोच ने भी विरोध किया था.। ऐसे में एक नया ऑफर सामने आया है। हालांकि यह ऑफर खिलाड़ी के बेहतर प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि उसके खराब प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है।

नेमार के गिरने पर मिलेगी मुफ्त शराब

गौरतलब हो कि दुनिया के सबसे महंगे फुटबालर नेमार विश्व कप में अब तब उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और मैदान में जरूरत से ज्यादा डाइव (गिरने) मारने पर उनका मजाक भी बन रहा है। रियो के एक बार ने बुधवार को ब्राजील और सर्बिया के बीच होने वाले अहम मैच के दौरान फुटबाल प्रशंसकों को नेमार के हर डाइव पर मुफ्त शॉट (शराब) देने की घोषणा की है। उत्तरी रियो के सर वाल्टर पब ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘नेमार जब भी मैदान पर गिरेंगे, बार में सबको एक मुफ्त ‘शॉट' मिलेगा।

इंस्टाग्राम पर भी शेयर की तस्वीर

इस पब ने एख तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की जिसमें नेमार मैदान में गिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब हो कि पहले मैच में स्विट्जरलैंड के साथ ब्राजील ने ड्रॉ खेला था जिसमें स्विट्जरलैंड के खिलाड़ियों ने नेमार की काफी कड़ी मार्किंग की थी और उन्हें मैदान पर कई बार गिराया भी था जिसकी वजह से नेमार कोई गोल नहीं कर सके थे। इस मैच में नेमार के खिलाफ 14 फाउल किए गए थे।

बुधावर को सर्बिया से भिड़ेगी ब्राजील

गौरतलब हो कि सर्बिया के साथ होने वाले मुकाबले में नेमार की भूमिका बहुत बड़ी होगी क्योंकि इस मुकाबले में किसी भी सूरत में जीत हासिल कर ब्राजील की टीम नाकआउट राउंड में पहुंचना चाहेगी। ऐसे में देखना होगा कि आखिर नेमार का जादू कैसे चलता है।

देखें विश्वकप की शानदार तस्वीरेंः

Story first published: Wednesday, June 27, 2018, 11:24 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+