For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

रियाल मैड्रिड के खिलाफ नहीं खेलेंगे नेमार, पिता ने बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली। पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार नेमार 6 मार्च को होने वाले चैंपियंस लीग के लास्ट-16 के दूसरे लेग मुकाबले में रियाल मैड्रिड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। नेमार के पिता ने कहा कि उनका ऑपरेशन होगा। उनका मानना है कि नेमार के जल्दी फिट होने का केवल एक की तरीका है वो है सर्जरी।

गौरतलब है कि रविवार को फ्रेंच क्लब के होम ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में नेमार को चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें फील्ड से बाहर स्ट्रेचर पर ले जाया गया था। वह काफी रो रहे थे। सोमवार को नेमार ने इंस्टाग्राम पर अपने इंजर्ड पैर की फोटो डाली है जिसमें पट्टियों से लैस उनका पैर दिखाई दे रहा है। पीएसजी के मुख्य कोच यूनाई एमरी ने मंगलवार (27 फरवरी) को संवाददाताओं से कहा कि 6 मार्च को चैंपियंस लीग में रियाल मैड्रिड का सामना करने के नेमार के बहुत कम चांस हैं।

हालांकि एमरी ने स्पष्ट किया कि नेमार की सर्जरी होगी या नहीं इस बारे में फैसला लेना बाकी है। लेकिन ब्राजील के विश्व कप अभियान के लिए नेमार की फिटनेस बाधा न बने इस डर से, नेमार सीनियर (नेमार के पिता) ने ईएसपीएन ब्राजील से कहा कि यह तरीका (सर्जरी) तेजी से वापसी करने में मदद करेगा। उन्होंने अपने बेटे के मैड्रिड के खिलाफ खेलने की बातों को भी खारिज कर दिया। नेमार का फ्रेंच टीम के लिए नहीं खेलना जाहिर तौर पर उन्हें कमजोर करेगा। पीएसजी की टीम को स्पेन में पहले चरण में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था और अब नेमार की चोट से उसे झटका लगा है।

नेमार के पिता ने कहा है कि "हमें क्लब के फैसले का इंतजार करना होगा। पीएसजी सही क्षण की प्रतीक्षा कर रहा है। टीम के चिकित्सक आएंगे और वे इस निर्णय को एक साथ लेंगे।" उन्होंने ये भी कहा कि पीएसजी को पहले से ही पता है कि नेमार अगले 6 से 8 वीक तक नहीं खेल पाएंगे चाहें सर्जरी हो या नहीं। उन्होंने कहा कि "यह जल्दी करना जरूरी है क्योंकि हम इंतजार नहीं कर सकते। सर्जरी खिलाड़ी की रिकवरी में तेजी लाने का सबसे तेज तरीका है।"

Story first published: Wednesday, February 28, 2018, 9:46 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+