For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018 team analysis: अर्जेंटीना के साथ मजबूत ग्रुप में नाईजीरिया की राह नहीं होगी आसान


नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे।

देशः नाईजीरिया

ग्रुपः डी (अर्जेंटीना,आइसलैंड, क्रोटिया, नाईजीरिया)

मुकाबलेः 17 जून को पहला मुकाबला क्रोटिया क् खिलाफ

दूसरा मुकाबला 22 जून को आईसलैंड के खिलाफ

तीसरा मुकाबला 26 जून को अर्जेंटीना के खिलाफ

फीफा रैंकिंगः 48

पिछला प्रदर्शन( 2014 में राउंड 16 से ही बाहर )

बेस्ट प्रदर्शनः अंतिम 16 में शामिल(1994,1998,2014)

कोचःगेरनॉट रोर

छठवीं बार फीफा के लिए क्वालीफाई हुई है टीम

इस टीम की अगर बात करें तो यह अफ्रीका की पहली टीम है जो रूस में मुकाबला खेलने के लिए क्वालीफाई हुई है। खास बात यह है की टीम 1994 से लगातार क्वालीफाई हो रही है बस बीच में एक बार 2006 में आयोजित हुई जर्मनी फीफा में ये क्वालीफाई नहीं हो सके थे। वहीं रूस के लिए ये टीम बिना किसी विवाद के क्वालीफाई कर चुकी है। इसमें कोच की भी तारीफ करनी चाहिए की उन्होंने ऐसा संभव करके दिखाया है। नाईजीरिया अपनी छठवीं बार दावेदारी फीफा में पेश करनं जा रही है। वहीं इस टीम में कैमरून, जंबिया और अलजीरिया जैसे कुछ शानदार खिलाड़ी हैं।

क्या फैंस की उम्मीदों को पूरा कर सकेगी टीम

पिछले साल नाईजीरिया की टीम ने जिस तरह अर्जेंटीना को मैत्री मुकाबले में मात दी थी उससे इस टीम ने ये साबित कर दिया था की उसकी जगह अब सेमीफाइनल में है। हालांकि टीम ने सर्बिया और इंग्लैंड से मिली एक के बाद एक हार से लोगों को थोड़ा निराश भी किया। इस टीम के लिए जो सबसे बड़ी मुसीबत है वो है की ये अपनी जीत की लय को बरकरार नहीं रख पाते हैं वहीं विश्वकप मुकाबले से पहले 4 वार्मअप मैच में से इस टीम को 3 में हार का सामना करना पड़ा था। अगर इस टीम की बात करें तो इस टीम में कुछ अनुभवहीन खिलाड़ी भी हैं लेकिन वो प्रतिभावान भी हैं। इस टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों पर ही सारा दारोमदार होगा। वहीं अगर बात करें तो एलेक्स लोबी पर भी इस टीम की खास जिम्मेदारी होगी। एलेक्स की अगर बात करें तो यह अर्सेनाल के खिलाड़ी इश टीम का सबसे शानदार खिलाड़ी है जिसने गोल अर्जेंटीना और इंगेलैंड के खिलाफ मैत्री मैचों में काफी शानदार थे।

वहीं कलेछी की बात करें तो वो एक और शानदार खिलाड़ी इस टीम के हैं। 22 वर्षीय यह खिलाड़ी 18 मुकाबलों में 8 गोल दागकर शनदार प्रदर्शन किया है। वहीं कोच भी आश्वस्त होंगे की उनकी टीम इस हार से थोड़ा सबके लेंगे और वो इस मुकाबले में अपनी जीत की लय बरकरार रखेंगे।

गोलकीपिंग पर ध्यान देना आवश्यक

इस टीम में गोलकीपर की बात करें तो यह कोच के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। विंसेंट इनियामा के संन्यास और कार्ल के डायगनोसिस के बाद 19 वर्षीय फ्रैंसिस के ऊपर इसकी जिम्मेदारी है जिसके पास अनुभव की खास कमी है और उन्होंने केवल दो मैच ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले हैं।

क्या है भविष्यवाणी

अगर नाईजीरिया टीम की बात करें तो 20वें रैंकिग पर स्थित क्रोटिया की टीम और आइसलैंड के साथ इस टीम का कड़ा मुकाबला होगा। अगर ये टीम इस मुकाबले को जीत पाती है तो उनके लिए अंतिम 16 की राह आसान होगी लेकिन इस लीग के अंतिम मैच में उनका सामना अर्जेंटीना और लियनेल मेसी से होना है जो उनके हौंसले को डिगा सकता है।

Story first published: Saturday, June 9, 2018, 10:09 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+