फीफा विश्व कप : 'तैयार नहीं थी इंग्लैंड टीम'
लाम्ह ने समाचार पत्र 'डेली मिरर' से बातचीत के दौरान कहा, "मैं मानता हूं कि इंग्लैंड ने इस मैच के लिए जरूरी तैयारी नहीं की थी। इसका कारण यह है कि इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हमारी टीम को कमतर आंकते थे और उनके मन में हमारे खिलाड़ियों के लिए सम्मान नहीं था। सम्मान की इसी कमी के कारण वह जरूरी तैयारी नहीं कर सके।"
जर्मनी ने रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना से भिड़ने का अधिकार हासिल किया। जर्मनी के लिए युवा स्टार थॉमस मुलर ने तीन मिनट के भीतर दो गोल दागकर इंग्लैंड को हार झेलने पर मजबूर किया।
लाम्ह मानते हैं कि इंग्लैंड के पास बहुत अच्छे स्ट्राइकर हैं लेकिन वे रक्षापंक्ति का सहयोग नहीं प्राप्त कर सके। बकौल लाम्ह, "इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति अच्छी है लेकिन इस मैच में हमारे स्ट्राइकर ज्यादा तेज निकले। उन्होंने गोल करने का एक भी मौका नहीं चूका। हम जानते थे कि रक्षापंक्ति की कमजोरी हमारे लिए खतरनाक हो सकती है और यही कारण है कि हमने सबसे अधिक ध्यान इसी क्षेत्र पर दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications