Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फार्मूला वन चैम्पियन को 6 बंदूकधारियों ने घेरा

साओ पॉलो। ब्राजीलियन ग्रां प्री में हिस्से ले रहे फार्मूला चैम्पियन जेनसन बटन को शनिवार को छह बंदूकधारी बदमाशों ने घेर लिया हालांकि ड्राइवर की चपलता से वह सुरक्षित होटल पहुंच गए।

यह घटना उस समय की है जब रेसिंग पूरी होने के बाद बटन अपने होटल लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में छह लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। सभी बदमाशों के हाथ में मशीन गन थी। वे बटन की कार की ओर बढ़ रहे थे कि उनके ब्राजीलियाई ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को लेकर आगे निकाल लिया। इस घटना के दौरान बटन के पिता जॉन, उनके प्रबंधक रिचर्ड गॉडर्ड और फिजियो माइक कोले भी मौजूद थे।

वेबसाइट 'डेली मेल डॉट यूके' के अनुसार बटन ने बताया, "हम ट्रैक से अपने होटल की ओर लौट रहे थे कि मैंने एक कुत्ते को देखा, जो बेहद प्यारा था। इसके बाद हमने जो हमने देखा, वह भयावह था। छह लोग अपने हाथों में बंदूक लिए हमारी ओर बढ़ रहे थे। मेरे ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और हम लोग वहां से निकल गए।"

बटन साओ पॉलो के हिल्टन होटल में ठहरे हैं। मैकलॉरेन के इस चैम्पियन फार्मूला वन ड्राइवर ने कहा, "यह सब बहुत डरावना था। मुझे नहीं पता कि इन लोगों का क्या इरादा था। इतना जरूर जानता हूं कि अगर मेरी दोस्त जेसिका यहां होती तो वह बुरी तरह से डर गई होती।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:48 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+