स्पेन के हाथों पटखनी खाये जर्मनी टीम के बारे में बयान आया कि जर्मनी टीम में साहस की कमी थी इसलिए जर्मनी को हार का मुंह देखना पड़ा। न्यूएर ने सेमीफाइनल मुकाबले के बाद कहा, "हमारे अंदर साहस की कमी थी। हमारी आक्रमण पंक्ति में धार नहीं थी और यही कारण है कि हम अपने लिए मौके नहीं बना पाए। हमने लगभग प्रत्येक मैच में मध्यांतर से पहले गोल किया था लेकिन साहस की कमी के कारण हम स्पेन के खिलाफ ऐसा नहीं कर सके।"
साहस की कमी
आपको बता दें कि स्पेन की टीम पहली हार फाइनल में पहुंची जबकि जर्मनी चौथी बार खिताब जीतने से चूक गया।