समोटा ने त्रिनिदाद के अब्दुल हक तारिक को पराजित किया। समोटा राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं इसलिए उनसे भारत को उम्मीद थी कि वह स्वणिर्म प्रदर्शन जारी रखेंगे। उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए समोटा पहले चक्र में 2-0 से आगे थे। दूसरे चक्र में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त 5-0 कर ली। अतिम दौर में समोटा ने उन्हें 5-1 से पराजित किया।
इससे पहले, एशियन चैम्पियन भारतीय मुक्के बाज सुरंजॉय सिंह ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में और मनोज कुमार ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में अपने अपने मुकाबले जीतकर भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक डाले। समोटा की जीत के साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 36 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।