Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मलिक और अख्तर एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम में

कराची, 3 जून (आईएएनएस)। लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर तथा एक वर्ष के प्रतिबंध से निजात पाने वाले पूर्व कप्तान शोएब मलिक को श्रीलंका में 15-24 जून तक खेले जाने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अख्तर और मलिक को बुधवार को लाहौर में आयोजित फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।

बुधवार को फिटनेस टेस्ट आयोजित करने के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता और टीम प्रबंधन के अधिकारी गुरुवार को लाहौर में मिले और अख्तर तथा मलिक को टीम में शामिल करने को लेकर एकमत दिखे।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। अख्तर ने मई 2009 के बाद से पाकिस्तान के लिए एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

दूसरी ओर, मलिक पर आस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीनता दिखाने के आरोपों को लेकर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन एक सदस्यीय अपील आयोग ने उन्हें तमाम आरोपों से बरी कर दिया।

अख्तर और मलिक के अलावा पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने आक्रामक सलामी बल्लेबाज शाहजैब हुसैन, उमर अमीन और असद शफीक पर भरोसा जताया है।

एशिया कप के लिए हरफनमौला शाहिद अफरीदी को कप्तान तथा सलमान बट्ट को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। पाकिस्तानी टीम को एशिया कप के लिए 12 जून को कोलंबो रवाना होने से पहले लाहौर में एक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेना है।

पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है : शाहिद अफरीदी (कप्तान), सलमान बट्ट (उपकप्तान), इमरान फरहत, शाहजैब हुसैन, उमर अकमल, शोएब मलिक, असद शफीक, उमर अमीन, कामरान अकमल, अब्दुर रज्जाक, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमेर, शोएब अख्तर, सईद अजमल और अब्दुर रहमान।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+