ENG vs IND : शानदार प्रदर्शन के बाद कपिल से तुलना पर हार्दिक ने दिया जवाब, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की हाल ही में पूर्व महान क्रिकटर कपिल देव से तुलना कि गई थी।इसके बाद कई दिग्गजों ने इस तुलना को गलत बताते हुए हार्दिक के लचर प्रदर्शन की आलोचना की थी। इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक ने दूसरे दिन 28 रन देकर मेजबान टीम की पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे।
ऐसे में दूसरे दिन अपने प्रदर्शन के बाद पंड्या ने कहा कि वह अन्य खिलाड़ियों के साथ अपनी तुलना से थक गए हैं। 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक चाहते हैं कि दुनिया उन्हें उनके नाम से ही जाने और वह कपिल नहीं बनना चाहते।हार्दिक ने कहा, मैं कभी भी कपिल नहीं बनना चाहता। मुझे हार्दिक पंड्या ही रहने दें। मैं अपनी पहचान के साथ ही खुश हूं।'
भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, 'मैंने अभी तक अपने करियर में 40 वनडे, 10 टेस्ट मैच खेले हैं और मैं अब भी हार्दिक ही हूं, कपिल नहीं हूं। उस युग में कई दिग्गज निकले। ऐसे में मुझे हार्दिक ही रहने दें। किसी और के साथ मेरी तुलना करना बंद करें। अगर आप मेरी तुलना बंद कर देंगे, तो मुझे खुशी होगी।'
बता दें कि हार्दिक की कपिल से तुलना के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने उनकी आलोचना की थी।इसके अलावा उनके प्रदर्शन को लेकर हरभजन सिंह ने भी तंज कसा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
