For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी का अपने घर में होगा चेन्नइयन एफसी से सामना

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के लिए प्लेआफ की दौड़ में शामिल नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी का सामना शनिवार को अपने घरेलू मैदान-इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी से होगा।

एल्को स्काटोरी की देखरेख में खेल रही नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी टीम अभी 12 मैचों से 20 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अब जबकि छह मैच खेले जाने हैं, हाईलैंडर्स नाम से मशहूर यह टीम अपने बाकी के सभी मैच जीतते हुए प्लेआफ में जगह बनाना चाहेगी।

नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के लिए हालांकि सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। ब्रेक से पहले उसका फार्म चिंता का सबब हैष। नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को बीते चार मैचों से जीत नहीं मिली है। उसे अपने अंतिम मैच में एफसी गोवा के हाथों 1-5 से हार मिली थी। हालांकि स्काटोरी को उम्मीद है कि उनकी टीम ब्रेक के बाद नए सिरे से शुरूआत करेगी।

ब्रेक के बाद नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ग्रीक फारवर्ड पानागोइटिस त्रियादिस और शौवीक घोष के साथ उतरेगी, जिनके साथ उसने ब्रेक के दौरान करार किया था।

स्काटोरी ने ब्रेक के बाद अपने पहले मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा- हम टाप-4 में पहुंचे हैं और यह सब हमने अपनी मेहनत के दम पर किया है। हमें एक दूसरे को अच्छी तरह जानने का समय मिला है। ब्रेक के दौरान हमने अगले चरण के लिए रणनीति बनाई। हम बीते दो सप्ताह से तैयारी में जुटे हैं। इस दौरान मुझे सिर्फ एक बात अच्छी नहीं लगी और वह यह है कि हमने इस दौरान अपने से निचले स्तर की टीम के दोस्ताना मैच खेला। इससे कोच को टीम के स्तर का अंदाजा लगाने में मुश्किल होती है।

गुवाहाटी में खेले गए बीते छह मैचों में से नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी सिर्फ एक में जीत हासिल कर सकी है। चार मैच ड्रा रहे हैं जबकि एक में हार मिली है।

एक बार फिर नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे के कंधों पर होगी। वह अब तक नौ गोल कर चुके हैं और चेन्नइयन एफसी के खिलाफ वह खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि उसका डिफेंस खराब हैथ इस टीम ने 12 मैचों में अब तक 24 गोल खाए हैं।

मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन एफसी अब तक सिर्फ एक मैच जीत सके हैं और वे प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। जान ग्रेगोरी की टीम अब अपने बाकी के सभी मैच जीतते हुए अच्छी स्थिति में रहते हुए लीग का समापन करना चाहेगी। इस लीग के बाद उसे एएफसी कप में खेलना है। बीते साल खिताब जीतते हुए उसने एएफसी कप में खेलने की योग्यता हासिल की थी।

ब्रेक के बाद चेन्नइयन के साथ सीके विनीत और हालीचरण नारजारे जैसे दो अच्छे खिलाड़ी जुड़ रहे हैं। ये अब तक केरला ब्लास्टर्स के लिए खेल रहे थे औऱ अब लोन पर चेन्नई के लिए खेलते दिखेंगे।

ग्रेगोरी ने यह भी संकेत दिया है कि नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ उनकी टीम सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी।

ग्रेगोरी ने कहा-हम बाकी के मैचों में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का एक्सपेरीमेंट करेंगे। हमारे पास केरल के दो खिलाड़ी हैं और ये भारतीय हैं। इनकी गुणवत्ता पर सवाल नहीं उठता। ये रेडीमेड हैं और लीग के हालात से परिचित हैं और इसी कारण इन्हें मौका दिया जाना चाहिए।

एशियन कप में अच्छा खेलने के बाद जेजे लालपेखलुवा और अनिरुद्ध थापा चेन्नई की टीम में लौट रहे हैं। ये आत्मविश्वास से भरपूर हैं और उम्मीद है कि चेन्नई की टीम में भी आत्मविश्वास का संचार करेंगे। कप्तान मेलसन आल्वेस की कमी हालांकि चेन्नई को खलेगी। आल्वेस निलम्बित हैं और उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई की डिफेंस और भी कमजोर दिख रही है।

Story first published: Friday, January 25, 2019, 19:38 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+