इंग्लिश प्रीमियर लीग : शीर्ष पर पहुंचा मैनचेस्टर युनाइटेड
शीर्ष पर पहुंचने के लिए मैनचेस्टर युनाइटेड ने शनिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में बोल्टन वांर्डर्स को अंतिम समय में किए गए गोल की मदद से 1-0 से पराजित किया।
क्लब के प्रबंधक एलेक्स फग्र्यूसन ने टीम की इस सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने शनिवार को मैच का एकमात्र गोल करने वाले बुल्गारियाई खिलाड़ी दिमितार बेर्वातोव की जमकर तारीफ की।
फग्र्यूसन ने कहा, "हम इस सत्र में पहली बार शीर्ष पर पहुंचे हैं। यह एक अच्छा अनुभव है। हम इस स्थान पर काबिज रहने की कोशिश करेंगे। हालांकि यह एक चुनौतीपूर्ण काम है। बेर्वातोव ने चोटिल वायने रूनी की कमी नहीं खलने दी। उन्होंने शानदार खेल दिखाया।"
शनिवार को ही खेले गए एक अन्य मुकाबले में खिताब के दावेदार माने जा रहे चेल्सी ने स्ट्रोक सिटी को 2-1 से हराकर अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। चेल्सी के लिए जुलियानो बालेती और क्लब के लिए 400वां मैच खेल रहे फ्रैंक लैंपार्ड ने गोल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications