Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: जलवा बिखेरने को तैयार माही, जूनियर्स को भी दे रहे हैं टिप्स


नई दिल्ली। आईपीएल 2018 की शुरुआत में बस कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में लगभग सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हैं। दो बार की चैपिंयन चेन्नई सुपरकिंग्स की भी अपने सभी अहम खिलाड़ियों के साथ तैयारी कर रही है। बता दें कि दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई की कमान एक बार फिर से धोनी के हाथो में है। और धोनी एक बार फिर से अपनी टीम को खिताब जिताने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेंगे। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी कर करना शुरू कर दिया है।
टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भिड़ेगी धोनी की सेना

टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भिड़ेगी धोनी की सेना

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन का बिगुल सात अप्रैल को बजेगा। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला होगा।

जमकर पसीना बहाते दिखे धोनी, चेन्नई ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि तीन बीर की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ने के लिए धोनी अपने आप को आईपीएल के लिए अभी से तैयार रख रहे हैं। वे मैदान में नेट प्रैक्टिस के दौरान खूब पसीना बहा रहे हैं। बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक में अपना बेहतरीन दे रहे हैं। गुरुवार को वह सीएसके के कैंप में शामिल हुए और चेन्नई स्थित एम.ए.चिदंबरम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आगामी मैचों के लिए तैयारी करते दिखे। सीएसके ने उसी से जुड़ी दो वीडियो क्लिप्स अपने टि्वटर अकाउंट से शाम को शेयर की।

युवाओं को दे रहे हैं टिप्स

एक फोटो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी टीम के युवा तेज गेंदबाज केएम आसिफ को पिच की बारीकियों के बारे में समझा रहे हैं।

कवर ड्राइव लगाते दिखे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक और क्लिप शेयर की है जिसमें धोनी कवर ड्राइव लगाते दिख रहे हैं।

बिलियर्ड्स में भी कमाल करते दिखे धोनी

धोनी क्रिकेट के अलावा बिलियर्ड्स की खेलते हैं। चेन्नई ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी बिलियर्ड्स में आखिरी चाल चलते दिख रहे हैं।

टीम से जुड़ चुके हैं डीजे ब्रावो

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर डीजे ब्रावो भी चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ चुके हैं और वे टीम के सा अपनी तैयारी कर रहे हैं।

Story first published: Friday, March 23, 2018, 10:59 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+