किंग खान की टीम पर भारी पड़े राशिद खान, बना डाले कुछ खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला मतलब जो टीम जीतती वो सीधा फाइनल में पहुंच जाती ऐसे में मुकाबला रोमांचक तो होना ही था। केकेआर और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी के लिए पहुंची हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी हर मैच की तरह इस मैच में भी आला दर्जे की नहीं रही और बड़े बल्लेबाज कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा सके लेकिन इस मैच के हीरो या यूं कहें की इस पूरी सीरीज के हीरो अफगानिस्तान के राशिद खान ने इस मैच में जो जलवा दिखाया उसे देखकर किंग खान की टीम के पसीने छूट गए। अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने पहुंचे राशिद खान नें केवल 10 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए और अंतिम ओवर में 24 रन जड़कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। केकेआर को हैदराबाद ने 174 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की बल्लेबाजी शुरुआत में आला दर्जे की दिखी नरेन और क्रिस लिन शानदार फार्म में दिख रहे थे। हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस सीजन गेंदबाजी के कई कारनामे दिखाए हैं तो यह मुकाबला भला कैसे बच सकता था, राशिद खान ने गेंदबाजी से केकेआर की कमर तोड़ दी और मैच के रोचक छड़ में केकेआर के तीन विकेट झटक कर हैदराबाद को गेम में वापस ले आए। फील्डिंग में भी राशिद का जलवा दिखा दो कैच और एक रन आउट कर मानो वन मैन आर्मी की भूमिका में दिखे राशिद खाऩ।
Bat: 34* (10), with 4 sixes
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) May 25, 2018
Ball: 3/19 in 4 overs
Field: 2 catches, 1 run out
He had the highest batting strike rate and also the best economy rate.
What an all-round performance from Rashid Khan! #SRHvKKR
बनाए कुछ खास रिकॉर्डः इस मैच के हीरो रहे राशिद खान के नाम कुछ खास रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं। दरअसल आईपीएल में राशिद खान ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जो 34 रन बनाने के अलावा 3 विकेट भी निकाले हों और साथ ही साथ दो कैच और एक रन आउट भी किया हो मतलब इस खेल में वन मैन आर्मी अब तक राशिद खान ही हैं। वहीं राशिद खान ने शेन वॉर्न का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और पहले विदेशी लेग स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए हों । गौरतलब हो की इस मैच में 13 रनों की जीत के साथ ही हैदरबाद का फाइनल मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपरकिंग के साथ मुंबई के हैदराबाद में होगा।
Rashid Khan is the first player in the IPL history to score 25 runs, take 3 wickets, hold 2 catches & effect a run-out in the same match.#KKRvSRH #SRHvKKR #IPL2018 #IPL
— Rajneesh Gupta (@rgcricket) May 25, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
