Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देश के नंबर वन फुटबॉलर ने लिया विदेशी टीम में खेलने का फैसला

नई दिल्ली। भारत के नंबर-वन फुटबाॅलर संदेश झींगन ने विदेशी टीम के लिए खेलने का फैसला किया है। संदेश झींगन ने क्रोएशिया के फुटबॉल क्लब एचएनके सिबेनिक को ज्वाइन कर लिया है। उन्हें इस साल देश का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया था। एचएनके सिबेनिक ने झिंगन के साथ 1 साल का करार किया है। माना जा रहा है कि बाद में इसे 1 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

फुटबॉल भारत में सबसे अधिक अनुसरण किए जाने वाले खेलों में से एक हो सकता है, लेकिन देश को अभी तक ऐसे खिलाड़ियों की खोज है जो प्रीमियर लीग, बुंडेसलीगा, ला लीगा, सीरी ए या लिग 1 जैसी शीर्ष यूरोपीय लीग में खेल सकते हैं। झिंगन के पास बहुत आगे निकलने का माैका है क्योंकि एचएनके सिबेनिक क्रोएशिया के टॉप क्लबों में शामिल है और वह अपने खेल से अपनी पहचान बना सकते हैं।

संदेश का क्रोएशिया के फुटबॉल क्लब से जुड़ाना एटीके मोहन बगान के लिए झटका हो सकता है। वह 2020 में ही 5 साल के लिए क्लब के साथ जुड़े थे। मोहन बगान 2020-21 सीजन में फाइनल तक गई थी, जिसमें संदेश का अहम रोल रहा। ऐसे में नए सीजन में संदेश झिंगन के बिना टीम को उतरना होगा। संदेश झींगन पिछले 2 सालों से यूरोपीय फुटबॉल क्लब से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे। ऑस्ट्रिया, ग्रीस जैसे देशों के क्लबों से भी बातचीत चल रही थी, लेकिन कोविड-19 के कारण देरी हो रही थी। संदेश भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का साल 2015 से हिस्सा रहे हैं और बतौर आउटफील्ड डिफेंडर खेलते हैं।

Story first published: Thursday, August 19, 2021, 16:26 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+