ट्वेंटी-20 विश्व कप : भारतीय टीम को प्रबल दावेदार नहीं मानते कुंबले
कुंबले ने कहा, "भारतीय टीम बेहद प्रतिभाशाली है। उसमें खिताब बचाने की क्षमता है लेकिन ट्वेंटी-20 क्रिकेट के स्वभाव को देखते हुए यह कहना जायज नहीं होगा कि वही खिताब की प्रबल दावेदार भी है। यह अलग बात है कि कागज पर भारतीय टीम बहुत मजबूत है लेकिन दूसरी टीमें भी शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं।"
कुंबले ने शुक्रवार को अपने पुराने साथी सौरव गांगुली के नक्शे-कदम पर चलते हुए बतौर कमेंटेटर नई पारी शुरू की। कुंबले ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर कमेंटरी करते दिखेंगे। गांगुली ने भी दो दिन पहले इसी चैनल के लिए कमेंटरी करना स्वीकार किया था।
कुंबले बोले, "मैदान के बाहर रहूं या भीतर, मैंने हमेशा क्रिकेट की सेवा करने के बारे में ही सोचा है। ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स चैनल के साथ जुड़ना मेरे लिए एक नई पारी और नई चुनौती है। मैंने इससे पहले क्रिकेट की गंभीर व्याख्या कभी नहीं की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications