टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत के बाद अजिंक्य रहाणे ने अफगान टीम के बारे में कही चौंकाने वाली बात
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने एक ऐतिहासित जीत दर्ज की और दो ही दिन में अफगानिस्तान की टीम को पारी और 262 रन के बड़े अंतर से हराया। गौरतलब हो की यह मुकाबला अफगानिस्तान टीम के लिए उनका पहला टेस्ट मुकाबला था। इस मुकाबले के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद अफगानिस्तान की टीम की जमकर तारीफ की है खासतौर से उसकी गेंदबाजी की। कप्तान ने मैच की ट्रॉफी के साथ अफगानिस्तान टाम को फोटो खिचाने के लिए भी आमंत्रित किया था। रहाणे का मानना है कि अफगानिस्तान को पांच दिन के फॉर्मेट की तैयारी के लिये अभ्यास के दौरान टेस्ट मैच के हालात सोचकर खेलना होगा । उन्होंनेर कहा, 'अफगानिस्तान के लिये यह शुरूआत है. उनकी गेंदबाजी इतनी धारदार है कि वे किसी भी टीम की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
कही ये बड़ी बातः मैच के बाद रहाणे ने अफगानिस्तान टीम की तारीफ करते हुए कहा की वे जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना ही सीखेंगे। अभी उन्होंने शुरुआत की है। रहाणे ने कहा,' टेस्ट क्रिकेट रवैये और सब्र का इम्तिहान है। यदि इनके दो तीन खिलाड़ी लंबे समय तक टिक गए तो किसी भी टेस्ट टीम को हरा सकते हैं। रहाणे ने कहा,' हार और जीत खेल का हिस्सा है। आपका रवैया हमेशा जीत का होना चाहिये लेकिन मैदान पर आप एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं और मैने इस टेस्ट मैच में बहुत कुछ सीखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
