रणदीव को दिलशान ने दी नो-बॉल की सलाह : रिपोर्ट
स्थानीय समाचार पत्र 'द आइलैंड' में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है, "दाम्बुला में श्रीलंकाई टीम के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने रणदीव को नो-बॉल फेंकने की सलाह दी थी ताकि वीरेंद्र सहवाग शतक पूरा न कर सकें।"
अखबार का कहना है, "सहवाग जब 99 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय दिलशान कवर पर खड़े थे। दिलशान ने रणदीव से कहा कि अगर तुम चाहो हो तो नो-बॉल फेंक सकते हो।"
दिलशान से जुड़ी इस खबर पर श्रीलंकाई टीम प्रबंधन और किसी भी खिलाड़ी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि दिलशान श्रीलंकाई टीम के एक वरिष्ठ खिलाड़ी हैं कई मौकों पर ही उप कप्तान भी रह चुके हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने टीम की कप्तानी भी थी। दिलचस्प बात यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सहवाग और दिलशान दोनों दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हैं।
उधर, सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और रणदीव ने नो-बॉल फेंकने की घटना को लेकर सहवाग से माफी मांग ली थी। रणदीव की नो-बॉल पर सहवाग ने छक्का जड़ा था, लेकिन उस छक्के को स्कोर में शामिल नहीं किया गया, क्योंकि नो-बॉल पर मिले एक रन से भारतीय टीम मैच जीत गई थी। इस तरह 99 रनों के स्कोर पर खेल रहे सहवाग शतक लगाने से महरूम रह गए।
इसे लेकर सहवाग ने नाराजगी जताते हुए रणदीव पर जानबूझकर नो-बॉल फेंकने का आरोप लगाया था। सहवाग ने मैच के बाद कहा था, "ऐसे मौकों पर मैंने रणदीव को अक्सर नो-बॉल फेंकते देखा है। यह क्रिकेट के हित में नहीं है।"
बाद में एसएलसी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए। एसएलसी के सचिव निशांत रणातुंगा ने मैच के अगले दिन भारतीय टीम प्रबंधक रंजीब बिस्वाल को बुलाकर इस घटना के लिए खेद जताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications