महिला हॉकी विश्व कप : इंग्लैंड और अर्जेटीना की जीत
इंग्लैंड ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से पराजित किया। मध्यांतर तक विजेता टीम 1-0 से आगे थी।
दूसरी ओर, मेजबान अर्जेटीना ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए चीन को 2-0 से पराजित किया। मेजबान टीम ने अपने दोनों गोल मध्यांतर के बाद किए।
स्पेन को हालांकि दक्षिण कोरिया के खिलाफ ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। कोरिया की टीम मध्यांतर तक 2-1 की बढ़त बनाए हुए थी।
इस विश्व कप में भारत का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम अब तक खेले गए अपने तीन मैच हार चुकी है।
उसे पहले मैच में हॉलैंड ने 7-1 से, दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया ने 6-3 से और तीसरे मैच में जर्मनी ने 4-1 से पराजित किया था।
पूल-ए में हॉलैंड की टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर नौ अंकों के साथ पहला स्थान बनाए रखा है जबकि जर्मनी की टीम भी तीन मैचों में अजेय रहते हुए नौ अंक जुटाए हैं।
गोल अंतर के लिहाज हॉलैंड की टीम तालिका में अव्वल है। आस्ट्रेलिया ने दो जीत के साथ छह अंक जुटाए हैं जबकि जापान तथा न्यूजीलैंड को एक-एक ड्रॉ से एक-एक अंक मिला है।
भारतीय टीम का खाता अभी नहीं खुल सका है। उसे अपना अगला मैच रविवार को जापान के साथ खेलना है। इस मैच को जीतकर भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकेगी।
पूल-बी में अर्जेटीना की टीम ने 12 अंकों के साथ पहला स्थान बनाए रखा है जबकि इंग्लैंड के 10 अंक हैं। उसने एक ड्रॉ भी खेला है। कोरिया के पांच, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका के तीन-तीन अंक हैं जबकि स्पेन की टीम एक अंक जुटा सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications