न्यूयार्क, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिलाओं के युगल मुकाबले में भारत की सानिया मिर्जा और रूस की वेरा दुशेविना की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर हो गई।
सानिया और दुशेविना की जोड़ी रूस की अलिसा क्लेवानोवा और एकातेरिना माकरोवा की जोड़ी से 6-7 (6), 2-6, 6-7 (3) से हार गई।
सानिया एकल मुकाबले में पहले ही बाहर हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।