ली, सायमंड्स और क्रेजा ट्वेंटी-20 विश्व कप संभावितों में (लीड-1)
संभावितों में सायमंड्स के अलावा तीन नए चेहरों को भी जगह दी गई है। नए चेहरों में पश्चिमी आस्ट्रेलिया के स्पिनर एरॉन हील, विक्टोरिया प्रांत के बल्लेबाज रॉब क्वीनी और दक्षिण आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ग्राहम मैनाउ शामिल हैं।
पत्र लिखता है कि विश्व कप के संभावितों में जगह पाने के साथ सायमंड्स अपने बिखरे अंतर्राष्ट्रीय करियर को एक बार फिर संवार सकते हैं।
पिछले साल जून में डार्विन में मछली पकड़ने के प्रकरण के बाद से टीम से बाहर चल रहे सायमंड्स अब तक अपना स्थान पक्का नहीं कर सके हैं।
विश्व कप के लिए केवल 15 खिलाड़ियों का चयन होना है, लिहाजा सायमंड्स को अपने खेल और व्यवहार के साथ चयनकर्ताओं का विश्वास जीतना होगा। इसके अलावा सायमंड्स को जुलाई में खेली जाने वाली एशेज श्रृंखला के लिए भी टीम में जगह पाने की कोशिश करनी होगी।
सायमंड्स के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके बाहर रहने के दौरान और कोई हरफनमौला खिलाड़ी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सका है।
संभावित टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग, नेथन ब्रेकन, माइकल क्लार्क, कैलम फग्र्यूसन, ब्रेट ली, ब्रैड हेडिन, रेयान हैरिस, शेन हारवुड, नेथन हॉरिट्ज, एरॉन हील, मोइसेस हेनरिक्स, बेन हिफेनहॉल, ब्रैड हॉज, जेम्स होप्स, डेविड हसी, माइकल हसी, मिशेल जानसन, जेसन क्रेजा, बेन लॉफलिन, ब्रेट गीव्स, ग्राहम मैनाउ, शान मार्श, एडम वोग्स, डेविड वार्नर, शेन वॉटसन और कैमरून व्हाइट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications